Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज भानु जयंती सूर्य देव को अर्घ्य दें तथा ‘ओम सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें

 

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, 12 जुलाई 2020 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी ति​थि को रविवार दिन है। किसी भी माह के रविवार को जब सप्तमी तिथि होती है, तो उस दिन भानु सप्तमी का पर्व होता है। श्रावण मास में 12 जुलाई को भानु सप्तमी मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखते हुए भगवान सूर्य की पूजा विधिपूर्वक करने की परंपरा है। आज के दिन सूर्य को जल देना लाभकारी होता है। व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता नष्ट हो जाती है।

यह भी पढें   मतलबी इंसान और धूल में फर्क नहीं, दोनों हवा का रुख देखकर बदलते हैं : बिमल सरार्फ

भानू सप्तमी का मुहूर्त

दिन: रविवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

रवि योग: सुबह 05 बजकर 32 मिनट से सुबह 08 बजकर 19 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05 बजकर 32 मिनट से सुबह 08 बजकर 19 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।

यह भी पढें   २०० से ज्यादा विद्यार्थी लापता, २० बच्चों के बहने की पुष्टि

भानू सप्तमी की पूजा विधि

आज सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ कपड़े पहनें। इसके बाद सप्तमी पूजा का संकल्प करे।अब पूजा स्थान पर उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके आसन पर बैठें। अब सूर्य देव का अक्षत्, लाल फूल, लाल चंदन, धूप, गंध आदि से पूजा अर्चना करें। इसके बाद सूर्य देव की आरती करें। पूजा संपन्न होने के बाद एक जलपात्र में गंगा जल मिला हुआ जल लें, उसमें अक्षत्, लाल फूल और लाल चंदन मिला लें। फिर उस जल से सूर्य देव को अर्घ्य दें तथा ‘ओम सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें। भानू सप्तमी के दिन संभव हो तो खाने में नमक का प्रयोग न करें।

यह भी पढें   आईएमई ग्रुप ने प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में 10 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की

इस बार भानु सप्तमी के दिन सुबह में ही रवि योग बन रहा है। सूर्य के कारण रवि योग को अत्यधिक प्रभावशाली योग माना जाता है। इस योग में किए गए कार्य की शुभ फल प्राप्ति होती है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com