सीमा शुल्क कार्यालय ने प्रवासी भारतीय को मास्क बितरण किया

माला मिश्रा जोगबनी । जोगबनी स्थित आईसीपी प्रांगण में नेपाल से आए लगभग 50 प्रवासी भारतीय को सीमा शुल्क कार्यालय के अधिकारियों ने मास्क बितरण कर विदाई किया । इस मौके पर शिविर में मौजूद अधिकारी व कर्मियों ने मास्क बितरण कार्यक्रम में सकिय राह सीमा शुल्क कार्यालय के अधिकारियों को सहयोग किया । इस मौके पर मौजूद कस्टम कार्यालय के वरीय अधिकारी शशि रंजन , डीके सिन्हा ने मास्क बितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा कोरोना महामारी से बचने के लिए सोसल डिस्टेंस के अलावा अन्य कई उपाय बताए । इस मौके पर आईसीपी शिविर में राघव मिश्रा , बिजेंद्र पासवान,मनीष झा,अविनाश कुमार, मिथलेश सिंह,पंकज ठाकुर,बिनोद चौधरी,जोगबनी थाना से पंकज शर्मा मौजूद थे ।

