Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में अज्ञात श्रद्धालु ने सोने के 20 बिस्कुट चढ़ाए

 

तिरुमला पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में एक अज्ञात श्रद्धालु ने सोने के 20 बिस्कुट चढ़ाए। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने बताया कि जब शनिवार का चढ़ावा गिना जा रहा था, जब हुंडी में दो किलोग्राम वजन की सोने की बिस्कुट मिलीं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को काबू में करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बाद 11 जून को मंदिर पुन: खोला गया था। इसके बाद से श्रद्धालुओं ने मंदिर में करीब 16.7 करोड़ रुपये की नकदी चढ़ाई है। सिंघल ने बताया कि पिछले एक माह में करीब ढाई लाख श्रद्धालु मंदिर आए हैं।

यह भी पढें   भाटभटेनी सुपरस्टोर अब 24 घंटे खुलेंगे

उन्होंने बताया कि पूजा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले करीब 67 हजार श्रद्धालु कोविड-19 समेत विभिन्न कारणों से मंदिर नहीं आए। सिंघल ने बताया कि मंदिर के 3,569 कर्मियों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की गई, जिनमें से अभी तक 91 टीटीडी कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com