चीन में भीषण बाढ से अत्यधिक धन जन की क्षति
१३ जुलाई, काठमांडू । जानकारी मिली है कि चीन में भीषण बाढ आने के कारण धन जन की बहुत क्षति हुयी है । बताया गया है कि बाढ से १४१ लोग लापता हैं जिसमें से अधिकांश लोगों की मरने की तथा कुछ लोग लापता होने की आशंका है ।
बताया गया है कि इस बाढ से चीन में लगभग ३ करोड ८० लाख व्यक्ति प्रभावित हुए है । चीन विभिन्न जगहों में हाल ही में अविरल वर्षा के कारण भूस्खलन तथा बाढ आया आया है । ची २७ स्थानों में बाढ जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है । कुछ दिन पहले आये बाढ से २२ लाख से अधिक नागरिक को उद्धार किया गया था ।
बताया जा रहा कि चीन के याङ्चे के साथ साथ बहुत सारी नदियों में पानी का सतह बढने से बाढ आया है । जिससे वहां के लोगों का जीवन यापन कष्टकर हो गया है । बताया जा रहा है कि बाढ से लगभग २८ हजार घर से अधिक घर बह चुका है । लगभग ११ अरब अमेरिकी डलर बराबर की क्षति आंका जा रहा है ।

