Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आंशिक रूप से हट सकती है भारतीय निजी समाचार चैनलों पर लगी पाबंदियां

 

 

केबल टीवी संचालकों ने भारतीय निजी समाचार चैनलों पर लगी पाबंदियां आंशिक रूप से हटा दी हैं। केबल टेलीविजन संचालक संघ के उपाध्यक्ष ध्रुब शर्मा ने कहा कि केबल संचालकों की एक बैठक में भारतीय समाचार चैनलों पर लगी पाबंदी हटाने का फैसला किया गया है। केवल कुछ समाचार चैनल नेपाल में प्रतिबंधित हैं।

शर्मा ने कहा, ‘आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण कर रहे कुछ समाचार चैनल अब भी देश में प्रतिबंधित हैं।’ नेपाल में केबल टेलीविजन संचालक संघ ने दूरदर्शन को छोड़कर सभी भारतीय निजी समाचार चैनलों पर नेपाल की राष्ट्रीय भावना आहत करने वाली खबरें प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए प्रसारण पर रोक लगा दी थी।

यह भी पढें   नेपाल–चीन सीमा से लगे तिब्बत के केरुंग नाका क्षेत्र में आई बाढ़ में 7 लोगों की मौत,554 लोग लापता

नेपाल सरकार ने केबल संचालकों का जताया था आभार

नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भी भारतीय चैनलों के खिलाफ कार्रवाई करने पर केबल संचालकों का आभार जताया था। नेपाल ने शुक्रवार को भारत को एक ‘राजनयिक टिप्पणी’ भेजी और अपने देश तथा नेताओं के खिलाफ ऐसे कार्यक्रमों के प्रसारण पर कदम उठाने का अनुरोध किया जो उसके मुताबिक, ‘फर्जी, निराधार और असंवेदनशील होने के साथ ही अपमानजनक’ हैं।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ के कारण संपर्कविहीन हुए पर्यटकों की संख्या ४०३,अधिक संख्या भारतीय नागरिकों की

नेपाल ने गुरुवार को दूरदर्शन के अलावा सभी भारतीय निजी चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। उसने आरोप लगाया था कि ये चैनल देश की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाली खबरें प्रसारित कर रहे हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com