Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनसरी स्थित सीमा क्षेत्र में पुलिस और तस्करों के बीच फायरिङ

 

सुनसरी, १७ जुलाई । सुनसरी जिला देवानगंज गांवपालिका–३ स्थित पानी टंकी में बिहिबार रात में पुलिस और तस्कारों के बीच आपस में फायरिङ हो गई है, उक्त क्षेत्र भारतीय सीमा से सटे हुए क्षेत्र है । प्राप्त सूचना अनुसार नेपाली पुलिस के ऊपर आक्रमण करनेवाले समूह भारतीय तस्कारों की है ।
जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के अनुसार घटना में दो घायल हो गए हैं और ३ फरार हो गए हैं । घायल होनेवालों में देवानगंज–२ निवासी राजेश यादव और वार्ड नं. ३ निवासी पिन्टु यादव हैं । घायल दोनों को उपचार के लिए धरान स्थित वीपी स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान भेजा गया है । वे लोग भारतीय क्षेत्र से भारतीय मोटरसाकिल में नेपाल की ओर आ रहे थे ।
पुलिसका कहना है कि बीआर ३८ भी ३५२८ और वनटेष्ट होण्डा साइन मोटरसकिल से वे लोग नेपाल आ रहे हैं, ऐसी सूचना मिली थी । उसके बाद परिचालित पुलिस ने चेकजांच करते वक्त आपस में फायरिङ हो गई थी । पुलिसका सूचना मिली थी कि वे लोग हथियार लेकर नेपाल प्रवेश कर रहे हैं । पुलिस ने कहा है कि अभियुक्त के साथ से १ पिस्तोल और ६ गोली और २ म्यागजिन भी बरामद हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *