Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चोर समझकर मारपिट, निर्दोष युवा मारे गए

 

काठमांडू, १८ जुलाई । काठमांडू जिला तारकेश्वर नगरपालिका–५ गोलढुंगा में एक निर्दोष युवा की हत्या की गई है । पुलिस प्रशासन से प्राप्त सूचना अनुसार रात का समय था, मादक पदार्थ सेवन कर छिरिङ लामा और दोर्जे तामाङ अपने निवासस्थान की ओर जा रहे थे । लेकिन इसी बीच में कुत्ता ने भोकने लगा । स्थानीयबासी को लगा कि चोर आ गया है ।
कुछ ही देर में स्थानीयबासी इकठ्ठा हो गए, जब स्थानीय बासी ने घेर लिया तो युवा द्वय लामा और तामाङ भांगने लगे । तब स्थानीयबासी ने उन लोगों के ऊपर ‘चोर–चोर’ कहते हुए पत्थरबाजी करना शुरु किया । उसी क्रम में दोनों युवा घायल हो गए, घटनास्थल में पुलिस पहुँच गई । रसुवा घरवाले कपुरधारा निवासी छिरिङ लामा गम्भीर घायल हो गए थे । उनको उपचार के लिए त्रिवी शिक्षण अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचाते ही चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित किया ।
घायल दूसरे युवा दोर्जे तामाङ का उपचार हो रहा है । प्रारम्भीक पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि वे लोग चोर नहीं थे । स्थानीय हो–हल्ला के कारण भागने लगे थे । उसी क्रम में स्थानीयबासियों ने उन लोगों के ऊपर मारपिट किया था । पुलिस ने कहा है कि घटना में संलग्न होने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तारी में लेकर अनुसंधान किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed