Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज नेकपा सचिवालय बैठक, प्रधानमन्त्री एवं पार्टी अध्यक्ष में से एक छोड़ने की मनस्थिति में ओली

 

काठमांडू, १८ जुलाई । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी सचिवालय बैठक आज होने जा रहा है । पार्टी के भीतर विकसित आन्तरिक विवाद समाधान के लिए कई बार सचिवालय बैठक आयोजना किया गया, यहां से समस्या समाधान ना होने के कारण स्थायी कमिटी बैठक भी बुलाया गया । स्थायी कमिटी बैठक से भी समस्या समाधान ना होने के कारण पिछली बार केन्द्रीय कमिटी बैठक आयोजन के लिए पार्टी अध्यक्ष भी रहे प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के ऊपर बहुसंख्य नेतागण दबाव दे रहे थे ।
इसीबीच प्रधानमन्त्री ओली ने पुनः सविचालय बैठक आह्वान किया है । बैठक आज अपरान्ह ३ बजे के लिए बुलाया गया है । नेकपा निकट स्रोत का कहना है कि पिछली बार प्रधानमन्त्री ओली प्रधानमन्त्री एवं पार्टी अध्यक्ष पदों में से एक पद से इस्तिफा देने की मनस्थिति में पहुँच गए हैं । स्मरणीय है, गत आषाढ १७ गते से शुरु स्थायी कमिटी बैठक में बोलनेवाले अधिकां सदस्यों ने कहा था कि ओली को प्रधानमन्त्री एवं पार्टी अध्यक्ष में से एक पद परित्याग करना होगा । लेकिन प्रधानमन्त्री ओली उन लोगों को इन्कार करते आ रहे थे । कहते थे कि आप लोग जो करना है कीजिए, मैं दोनों पद त्याग करने के पक्ष में नहीं हूँ ।
यही कारण नेकपा के अन्दर केन्द्रीय कमिटी बैठक बुलाने के लिए मांग हो रहा था । बिहीबार और शुक्रबार ओली–प्रचण्ड–माधव नेपाल समूह के बीच आयोजित बैठक में भी नेतागण केन्द्रीय कमिटी बैठक बुलाने के लिए तैयार हो गए थे । लेकिन जब प्रधानमन्त्री ओली ने शुक्रबार अपने निकट नेताओं को बुलाकर विचार–विमर्श किया तो उनके ही पक्षधर नेताओं ने कहा कि केन्द्रीय कमिटी बैठक बुलाएंगे तो हम लोग अल्पमत में भी पड़ सकते हैं, अगर ऐसा हो गया तो बैठक जो निर्णय करेगी, वह हम लोंगा को स्वीकार करना होगा ।
अपने पक्षधर नेताओं की ओर से इसतरह का सुझाव आने के बाद प्रधानमन्त्री ओली दो पदों में से एक पद त्याग कर पार्टी विवाद मिलने की मनस्थिति में पहुँच गए हैं । लेकिन औपचारिक रुप में इस बात की पुष्टी नहीं हुई है । परिणाम के लिए आज आयोजन होनेवाला स्थायी कमिटी बैठक और उसका परिणाम देखना होगा । कहा जाता है कि अगर प्रधानमन्त्री ओली दो पदों में से एक पद त्यागने के लिए राजी नहीं हो गए तो कल आइतबार आयोजन होनेवाला स्थायी कमिटी बैठक से केन्द्रीय कमिटी बैठक का तिथि तय होनेवाली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com