Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्युठान में टैक्टर दुर्घटना, ७ लोगों की मृत्यु

 

प्युठान, १९ जुलाई । प्युठान जिला स्वर्गद्वारी नगरपालिका–३ रुमाले में टैक्टर दुर्घटना होने से ७ लोगों की मृत्यु हो गई है । घटना गत रात –शनिबार रात) की है । स्थानीय धरमपानी से भिङ्ग्री की ओर जा रही लु२च ४२३४ नम्बर की टैक्टर दुर्घटना होने से उसमें सवार ७ लोगों की मृत्यु हुई है ।
पुलिस ने कहा है कि मरनेवाले रुन्टीगढी गांवपालिका–५ के २१ वर्षीय सागर बस्नेत, २४ वर्षीय रीमबहादुर बस्नेत, २५ वर्षीय कविराम बस्नेत, १९ वर्षीय वीरेन्द्र बठामगर, १९ वर्षीय थमन बाठामगर, त्रिवेणी गांवपालिका के चालक २५ वर्षीय कमल कुँवर और गोवद्र्धदन बुढामगर हैं ।
मृतक सभी भीग्री–स्वर्गद्वारी सडकखण्ड में काम करनेवाले मजदूर हैं । टैक्टर में कूल ८ व्यक्ति सवार थे । उनमें से रोल्पा के विशाल थापा टैक्टर से कूदने से बच गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com