ठोरी स्थित सीता गुफा में विशेष पूजा, राम–मुर्ति स्थापना करने की घोषणा
बारा, १९ जुलाई । प्रधानमन्त्री केपशर्मा ओली द्वारा व्यक्त कथन के कारण राम–जन्मभूमि के रुप में चर्चा में रहे बारा जिला ठोरी स्थित सीता गुफा में विशेष पूजा की गई है । स्थानीय बासियों ने शनिबार यहां विशेष पूजा की है । सीता गुफा, वनशक्ति मन्दिर आदि क्षेत्रों में कलश यात्रा के साथ विशेष पूजा करते हुए भजन–कीर्तन भी किया गया । पूजा में सहभागी भक्तजनों ने सीता गुफा नजदीक में ही राम–मुर्ति स्थापना करने की घोषणा की है ।
विशेष पूजापाठ में गांवपालिका अध्यक्ष पदमलाल श्रेष्ठ सहित के भक्तजनों की सहभागिता रही । वैदिक मन्त्रोचारण और विधि सहित आयोजित पूजा के बाद अध्यक्ष श्रेष्ठ ने कहा कि सीता गुफा क्षेत्र के विकास के लिए प्रारम्भीक बिस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कर गुफा के सामने धनुष सहित का भगवान राम की आकर्षक मुर्ति स्थापना की जाएगी । उन्होंने आगे कहा– ‘सीता गुफा के नजदीक भगवान राम का भी बसोबास होने की संभावना है । ठोरी में सीता गुफा, अमृत धारा, सीता कुण्ड जैसे जगह है, जो प्रधानमन्त्री द्वारा व्यक्त अभिव्यक्ति को पुष्टी करती है । बांकी तो पुरातत्वविदों से अनुसंधान होना चाहिए ।’
गांवपालिका के जनप्रतिनिधि तथा स्थानीयबासी का कहना है कि ठोरी को पर्यटकीय क्षेत्र के रुप में विकास करने की जरुरत है ।

