रम-पम विराट गोल्डकप मे आर्मस पुलिस फोर्स विजयी।
विराटनगर,२६, फागुन ,माला मिश्रा । विराटनगर के शहीद रंगशाला मैदान में खेले जा रहे रम पम विराट गोल्ड कप अन्तर्राष्ट्रीय फूटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को खेले गये सेमिफार्इनल मैच में कलकत्ता के दुर्गापुर, टीम को हराकर नेपाल के आम्र्स पुलिस फोर्स विजयी हुए। खेल में नेपाल के आम्र्स पुलिस ने एक के बाद एक चार गोल दागा वहीं कलकत्ता के टीम खाता भी नही खोल सका। मैच में आम्र्स पुलिस फोर्स के खिलाड़ी संतोष श्रेष्ठ को अतिथि राकेश नहाटा ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार सौंप सम्मानित किया। इधर शुक्रवार को क्वार्टर फार्इनल मैच में नेपाल के सीएमजी संकटा फूटबाल क्लब ने बंग्लादेश को हराकर जीत दर्ज की। सीएमजी संकटा ने तीन गोल दाग वहीं बांग्लादेश एक गोल में सिमट गयी। मैन आफ द मैच विजेता टीम के खिलाड़ी श्यामल को अतिथि अखिल नेपाल फूटबाल संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष कुमार थापा ने मैच आफ द मैच का पुरस्कार दे सम्मानित किया।

