Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमिताभ बच्चन ने लिखा कि अभी मेरे पास आप सभी को कहने के लिए केवल एक शब्द है…

 

 

Now, #MeToo stings Amitabh Bachchan | Deccan Herald

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद से ही वह नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। फैन्स को इंस्टाग्राम पोस्ट कर अपनी हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। हाल ही में अमिताभ ने अपनी एक फोटो शेयर कर फैन्स को धन्यवाद कहा है। अमिताभ बच्चन ने लिखा कि अभी मेरे पास आप सभी को कहने के लिए केवल एक शब्द है, धन्यवाद। इसके अलावा मेरे पास कुछ नहीं।

यह भी पढें   बीरगंज में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने 6 तरह के लोगों से दूरी बनाने के लिए कहा था। अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि सभी से ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराए आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।

एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने फैन्स का शुक्रिया अदा किया था। फैन्स लगातार अमिताभ के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं। एक्टर के चारों बंगले- जलसा, जनक, वत्सा और प्रतीक्षा, सभी को बीएमसी ने सील कर दिया है। बाहर कंटेनमेंट जोन का बोर्ड लगा दिया है। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक अमिताभ बच्चन के 26 स्टाफ मेंबर्स का स्वैब टेस्ट हुआ। बताया जा रहा है कि सभी की रिपोर्ट्स नेगेटिव आई हैं।

यह भी पढें   भारत की स्वतंत्रता के अस्सी साल : विगत, वर्तमान तथा भविष्य : श्वेता दीप्ति

नानावटी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के पीआरओ के मुताबिक अमिताभ बच्चन की हालत अब पहले से बेहतर है। अमिताभ बच्चन के फैन्स उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं। कोई हवन तो कोई पूजा-पाठ कर रहा है। जबसे अमिताभ बच्चन की यह खबर सामने आई है, हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी अपनी सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com