कांग्रेस महामन्त्री कोइराला का प्रश्नः राष्ट्रपति नेपाल की हैं या सिर्फ नेकपा की ?

२१ जुलाई, काठमांडू । नेपाली कांग्रेस का महामन्त्री डॉ. शशांक कोइराला ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी की क्रियाकलाप प्रति असंतुष्टी जाहिर किया है । उनका मानना है कि राष्ट्रपति भण्डारी देश का नहीं, नेकपा के लिए ही सिमित दिखाई दे रही है । नेता कोइराला ने दावा किया है कि राष्ट्रपति भण्डारी के कारण लोग गणतन्त्र से अच्छा राजतन्त्र को ठी बताने लगे हैं ।
बीपी कोइराला युवा नेतृत्व विकास मञ्च द्वारा ३८ वें बीपी स्मृति दिवस के अवसर पर अयोजित भर्चुअल कार्यक्रम में महमन्त्री कोइराला ने बताया कि राष्ट्रपति भण्डारी कीे क्रियाकलाप ने उन्हें सिर्फ नेकपा का राष्ट्रपति तक सिमित कर के रख दिया है । जबकि राष्ट्रपति पूरे देश का होता है ।
उन्होंने बताया कि लोगों में राष्ट्रपति प्रति कोई आपकता नहीं दिखाई दे रहा है । लोग वर्तमान राष्ट्रपति से अच्छा राजा को ही मानते हैं ।
डा कोइराला ने बताया कि नेपाली कांग्रेस के आगामी महाधिवेशन में पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा इतर के समूह से सिर्फ एक व्यक्ति सभापति का उम्मेदवार होंगे ।
उन्होंने स्पष्ट करते हुये कहा कि हमारे समूह से कौन सभापति के लिये उम्मेदवारी देंगे इसकी चर्चा जारी है ।
उन्होंने कार्यक्रम में यह भी बताया कि कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन के लिये सबको त्याग की भावना होनी चाहिये ।

