पर्सा जिला को सदरमुकाम वीरगंज से जोड़नेवाला तिलावे पुल बाढ़ की चपेट में
वीरगंज, २१, जुलाई । पर्सा जिला को जिला सदरमुकाम वीरगंज से जोड़नेवाला मुख्य सड़क में निर्मित तिलावे पुल बारिश और बाढ़ के कारण संकट में पड़ गया है । कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के कारण पुल के आसपास की जमीन खिसक रही है ।
विशेषतः पुल की पूर्वी दिशा में रहे जमीन टूट रही है, जिसके चलते सड़क अवरुद्ध होने की संभावना बढ़ गई है और पुल भी संकट में पड़ने लागा है । स्मरणीय है, यह पुल मनसुन शुरु होने से कुछ ही दिन पहले शुरु हुई थी । यहां नयां पुल भी निर्माण हो रहा है । नयां पुल निर्माण के लिए पुरानी पुल बंद किया गया था ।
लेकिन मनसुन शुरु होते ही नदी में पानी की बहाव बढ़ गई है और डाइभर्सन भी पानी ने बहा दिया है ।

