Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीडित यात्रियों के साथ तीनगुणा से अधिक भाडा वसूली

 

२२ जुलाई, सर्लाही । यात्रियोंं की शिकायत है कि सर्लाही जिला के टाटासुमो वाला लकडाउन सामान्य होने के पश्चात यात्रियों से तीनगुणा ज्यादा भाडा वसूल रहा है ।
जानकारी मिली है कि सर्लाही जिला के लालबन्दी के साथ साथ पूर्वपश्चिम लोकमार्ग के कुछ स्थानों पर निर्धारित भाडा से तीनगुणा अधिक भाडा लेकर काठमांडू तथा पोखरा के लिये गाडी रवाना हुई है ।
टाटासुमो ने यात्रियों के साथ दो हजार ५०० से लेकर तीन हजार तक भाडा लेते हुये पाया गया है । और बस भी उसी अनुरुप भाडा वसूल रहा है ।
लकडाउन से पहले टाटासूमो लालबन्दी से काठमांडू के लिये १ हजार भाडा लेता था और बस ६५० रुपैये लेता था ।
एक स्थानीय बासी ने बिकायत करते हुये कहा कि रोगी को लादकर लेजाने जैसा टाटासुमो यात्री को को ठग रहा है । आवश्उक काम होने के कारण यात्री तीनगुणा पैसा देकर भी काठमांडू तथा अन्य जगह जा रहा है । परन्तु स्थानीय प्रशासन ने टाटासुमो को इसप्रकार यात्री को ले जाने और ले आने का पास नही. दिया है ।
प्रमुख जिला अधिकारी मोहनबहादुर जिसी ने बताया कि इस प्रकार की रबैया अवैध है, कारबाई हो सकती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com