कम्युनिस्ट अब कमाउनिष्ट हो गया : अध्यक्ष उपेन्द्र यादव
२२ जुलाई, काठमांडू । जनता समाजवादी पार्टी नेपाल का अध्यक्ष उपेन्द्र यादव आरोप लगाते हुये कहा कि अभी का कम्युनिस्ट कमाउनिस्ट हो गया है ।
नेकपा का संस्थापक नेता पुष्पलाल स्मृति पर श्रद्धाञ्जली अर्पण करते हुये अध्यक्ष यादव ने उल्लेख किया कि पुष्पलाल राजनीति राजनीति को जालझेल के रुप नही. लेकर सिद्धान्त, संगठन और संघर्ष से निर्देशित जनता के मुक्ति की यात्रा के रुप में लिये थे ।
उन्होंने कहा कि पुष्पलाल का त्याग, सादगीपूर्ण जीवन, संघर्ष और सिद्धान्तप्रति की निष्ठा से एक भी कम्युनिष्ट सम्बन्ध नहीं रखा है । अध्यक्ष यादव ने आगे कहा कम्युनिस्ट नाम का कमाउनिष्ठ, भ्रष्ट, सिद्धान्तविहीन और नश्लवादी संकीर्ण चिन्तन वाले नेता पुष्पलाल के सिद्धान्त पर अगर चलते तो देश और जनता की दशा इतनी बेहाल नहीं होती ।
उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि कम्युनिस्ट राजनीति भ्रष्टाचार करने, राज्य का कोष हजम करने के तरफ अधिक उन्मुख हैं कमाउनिष्ट नेतागण ।
उन्होंने कहा अब ‘जनता को चेतनशी होना पडेगा । कार्यकर्ता को संगठित होना पडेगा । क्रान्ति वा परिवर्तन अवश्यम्भावी है । एसे कोई भी नहीं रोक सकता है । यह सारा संदेश मरने से पहले पुष्पलाल ने दिया था ।

