बलात्कार आरोप में युट्युवर जेल चलान

काठमांडू, २८ जुलाई । काठमांडू बानियांटार निवासी १२ और १४ वर्षीय दो बालिका के ऊपर बलात्कार करने के आरोप में अर्जुन सिवाकोटी को जेल भेज दिया गया है । जिला अदालत काठमांडू के फैसला अनुसार उनको पूर्पक्ष के लिए डिल्ली बजार कारागार भेज दिया गया है । शिवाकोटी खूद को विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारी और युट्युवर बताते थे ।
शिवाकोटी ने पुलिस प्रशासन के साथ भी करीबी दोस्ती है कहते हुए बालिका के ऊपर कु–कर्म किया था ओर घटना बाहर लाए तो मार देने की धमकी भी दी थी । तब भी पीडित बालिका के मातापिता न्याय मांगते हुए महानगरी अपराध अनुसंधान महाशाखा तक पहुँच गए, तब पुलिस ने एक महिला डीएसपी के नेतृत्व में घटना के संबंध में अनुसंधान किया था ।

