Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज में ५० से भी अधिक कोरोना संक्रमितों की अवस्था गम्भीर, नयां भर्ती के लिए बेड भी नहीं है

 

रेयाज आलाम वीरगंज, २८ जुलाई ।
पर्सा जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है । ऐसी ही परिस्थिति में वीरगंज स्थित कोभिड अस्पताल में संक्रमितों को रखने के लिए बेड का अभाव हो शुरु होने लगा है । यहां स्थित अस्पताल में ७० सामान्य और ५० गम्भीर मरीजों के लिए बेड है, लेकिन सभी बेड़ भरा हुआ है । जिसके चलते नयां संक्रमितों को रखने के लिए अब यहां जगह (बेड) नहीं है ।
डा. निरज सिंह के अनुसार अस्पताल में बेड़ ना होने के कारण २३ मरीजों को उनके ही घर में रहने के लिए कहा गया है । घर में रहनेवालों को लिए आवश्यक निगरानी अस्पताल की ओर से हो रही है । डा. सिंह का कहना है कि आइतबार से संकलित स्वाब परीक्षण और उसको रिपोर्ट आने के बाद जो संक्रमित मिलते हैं, उन लोगों को रखने के लिए अब अस्पताल में बेड नहीं है । क्योंकि यहां पहले से ५० गम्भीर संक्रमित भर्ती हैं ।
स्मरणीय है, वीरगंज स्थित गण्डक अस्पताल प्रा.लि. को कोभिड अस्पताल के रुप में विकास किया गया है, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यहां सिर्फ गम्भीर प्रकृति के ५० मरीजों को ही रखने की तैयारी है ।
जब वीरगंज में कोरोना संक्रमितों की जान जाने की घटना बढ़ने लगी तो स्थानीयबासी में भी त्रास फैली हुई है । अभी तक कोरोना के कारण यहां ७ लोगों की मृत्यु हो चुकी है । यात्रा हिस्ट्री बिहीन व्यक्ति में भी कोरोना मिल जाने के कारण आशंका है कि यहां के स्थानीय स्तर में कोरोना संक्रमण फैल चुका है । इसी अनुमान के आधार में में वीरगंज आसपास के क्षेत्र में रहनेवालों की स्वाब संकलन में भी तीव्रता दी गई है । जिला स्थित स्थानीय प्रशासन और वीरगंज महानगरपालिका की सक्रियता बढ़ गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *