Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुशांत सिंह के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई

 

Sushant Singh Rajput And Rumoured GF Rhea Chakraborty Were Going ...

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही फैन्स उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले में सामने आए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पुराने वीडियो और फोटो शेयर कर इंसाफ मांग रहे हैं। अब एक्टर के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उसमें उन्होंने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने धीरे-धीरे सुशांत को परिवार से दूर किया। सुशांत से पैसे लिए और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 जून 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

इसके तुरंत बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि अगर सच मायने नहीं रखता तो कुछ भी मायने नहीं रखता। श्वेता सिंह कीर्ति की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुशांत के पिता ने एफआईआर में रिया पर आरोप लगाया कि सुशांत के सारे बैंक अकाउंट्स और कार्ड्स, रिया और उनके परिजनों के कंट्रोल में थे। सुशांत ने कई बार बताया कि ये लोग उसे पागल खाने में डालना चाहते थे और वह कुछ नहीं कर पा रहे थे। सुशांत जब अपनी बहनों से मिलने गए तो रिया ने उनपर मुंबई वापस आने का दबाव डाला। इसके बाद सुशांत से परिवार की बातचीत भी कम होने लगी।

यह भी पढें   सम्पर्क विहीन कर्मचारीं तीन दिनों के भीतर हाजिर हों

एफआईआर में केके सिंह ने यह भी बताया कि साल 2019 से पहले जब मेरे बेटे सुशांत को किसी भी तरह दिमागी परेशानी नहीं थी तो रिया चक्रवर्ती के संपर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ? सुशांत सिंह को दिमागी रूप से क्या परेशानी हो गई इसकी जांच की जाए? अगर सुशांत सिंह राजपूत का दिमागी इलाज चल रहा था तो इस बारे में उनके परिवार से कोई लिखित या मौखिक अनुमति क्यों नहीं ली गई। क्योंकि जब कोई मानसिक रूप से बीमार होता है तो उसके सारे अधिकार उसके परिवार के ही पास होते हैं, इसकी जांच करवाई जाए?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *