रम-पम विराटगोल्ड कप फाइनल मे सीएमजी संकटा विजयी ।
पूर्वांचल के उधोगिक नगरी विराटनगर के शहीद रंगशाला मैदान में मंगलवार को रम-पम विराट गोल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल खेल खेलने उरी नेपाल आम्र्स फोर्स काठमांडू को सीएमजी संकटा क्लब काठमांडू ने एक गोल से हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैदान में उतरी दोनों ही टीम लगातार 73 मिनट संघर्ष किया पर 74वें मिनट में सीएमजी संकटा क्लब के खिलाडि़यों ने गोल दाग मैच अपने पक्ष में कर लिया। अंतिम समय तक आम्र्स फोर्स के खिलाड़ी जीत के लिए संघर्ष करती रही पर सफलता नही मिली। आम्र्स फोर्स के खेल को भी दर्शकों ने सराहा। मैन आफ द मैच विजेता टीम के खिलाड़ी पीयरी हर्व को मिला वही मैन आफ द सिरीज उपविजेता सशस्त्र सीमा बल (आम्र्स फोर्स) के कप्तान गणेश लावती को मिला।
10 दिवसीय फूटबाल प्रतियोगिता का समापन समारोह में विजेता, उपविजेता, उत्कृष्ट खिलाडि़यों तथा सहयोगी संस्था को समारोह के अतिथि आम्र्स पुलिस फोर्स के एआर्इजी दूर्ज कुमार रार्इ, रम-पम चाउ चाउ के प्रबंध निर्देशक महेश जाजू, आयोजक कमिटी के अध्यक्ष भीम कुमार कुंवर ने शिल्ड, प्रमाण पत्र, नगद राशि दे सम्मानित किया।

