Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोना वाला थैला फेककर भागने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 

३० जुलाई, काठमांडू । कमलादी स्थित नविल बैंक के पास पुलिस जांच देखने के बाद सोना वाला थैला फेंककर भागने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है ।
महानगरीय अपराध महाशाखा ने जिप्रका नवलपरासी पूर्व के समन्वय में तीन आरोपियों को दुम्की बास से गिरफ्तार किया गया है । देवान पटेल, विजय पटेल और निलेश सखिया को गिरफ्तार किया गया है ।
सुबह ९ बजे डिएसपी के नेतृत्व की अपरेशन में शंकास्पद देखने केबाद महानगरीय प्रहरी कार्यालय ने अपराध महाशाखा का प्रहरी वरिष्ठ उपरिक्षक (एसएसपी) सुशील यादव के संयोजकत्व में जांच पडताल समिति गठन किया है ।
तीन आरोपी गिरफ्तार की पुष्टि करते हुये महानगरीय प्रहरी कार्यालय का डिआईजी विश्वराज पोखरेल ने कहा ‘शंकास्पद को नियन्त्रण में लिया गया है । उनलोगों की संलग्नता के सम्बन्ध में अनुसन्धान जारी है ।
प्रहरी ने बताया कि मंगलवार महानगरीय प्रहरी वृत्त दरबारमार्ग का डीएसपी रन्जन दाहाल नेतृत्व की टोली द्वारा जांच में बा.६च ५५१९ नम्बर का सिल्भर कलर का स्कोर्पियो भागा था । जिसमें चालक के अलावा ३ लोग और थे ।
स्कोर्पियो से उनलोगों ने एक थैला फेंका था जिसमें से आधा किलो सोना, सोना का परत वाला साढे १४ किलो चांदी और दो चाइनिज पेस्तोल बरामद हुआ था । स्कोर्पियो अभी तक बरामद नहीं हो पाया है ।
यातायात व्यवस्था विभाग ने जानकारी दी कि स्कोर्पियो बारा के इल्साम हुसेन के नाम से है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *