Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्मला पन्तः हत्याकाण्डः पुलिस अधिकारी को अदालत ने दी सफाई

 
डिल्लीराज विष्ट, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३० जुलाई । एक साल पहले कंचनपुर निवासी १४ वर्षीया बालिका निर्मला पन्त के ऊपर हुए बलात्कार और हत्याकाण्ड में कञ्चनपुर जिला के तत्कालीन पुलिस प्रमुख (एसपी) डिल्लीराज विष्ट सहित ८ पुलिस अधिकारी को जिला अदालत कंचनपुर ने सफाई दी है । उन लोगों के ऊपर हत्याकाण्ड संबंधी प्रमाण नष्ट करने का आरोप लग गया था ।
सार्वजनिक न्याय विरुद्ध कसुर और यातना संबंधी कसुर में तत्कालीन एसपी विष्ट सहित ८ पुलिस अधिकारी के ऊपर मुद्दा पंजीकृत की गई थी । कंचनपुर जिला अदालत के श्रेस्तेदार यदुनाथ शर्मा ने कहा है कि जिला न्यायाधीश गोपालप्रसाद बास्तोला के इजलास से उन लोगों सफाई दी गई है ।
स्मरणीय है, गत साल श्रावण १० गते निर्मला पन्त के ऊपर बलात्कार हुआ था, बाद में हत्या की गई थी । उक्त घटना में अनुसंधान के लिए तत्कालीन एसपी विष्ट सहित डीएसपी अंगुर जिसी और ज्ञानबहादुर सेटी, इन्स्पेक्टर एकीन्द्र खड्का, जगदिश भट्ट, सई हरिसिंह धामी, रामसिंह धामी और हवल्दार चाँदनी साउद सक्रिय रहे थे । आरोप था कि उन लोगों ने ही बलात्कार और हत्या संबंधी प्रमाण नष्ट कर हिरासत में रहे लोगों को आवश्यकता से अधिक यातना दिया है । अन्ततः जिला अदालत ने इस आरोप को अस्वीकार रकते हुए पुलिस अधिकारियों को सफाई दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *