बाढ़ के कारण कैलाली में ६ हजार से अधिक घर डूबान में, ४ लोगों की मृत्यु
कैलाली, ३० जुलाई । कैलाली जिला के विभिन्न गांव स्थित मानवबस्ती बाढ़ की चपेट में पड़ गई है । नदी के पानी बस्ती में घूसने के कारण ६ हजार से भी अधिक घर डूबान में पड़ गया है । प्राप्त विवरण अनुसार बाढ़ के कारण अभी तक ४ लोगों की मृत्यु हो चुकी है ।
जानकी गांवपालिका–२ के ५४ वर्षीय कोबी सुनार, भजन नगरपालिका–८ सोनाफाट के ११ वर्षीय स्केल चौधरी, ४० वर्षीय ४० ईश्वरी शाही और २२ वर्षीय चक्र बिक बाढ़ में लापत्ता हो गए हैं । कैलाली जिला के पुलिस प्रमुख पुलिस उपरीक्षक अनुपम शमशेर जबरा ने इस बात को पुष्टी की है । उनके अनुसार काडा, पर्थैया, कान्द्रा और मोहोना नदी में बाढ़ आई है, वही बाढ़ गांव–बस्ती में प्रवेश किया है ।
बुधबार रात में अधिक बारिश होने के कारण स्थानीय नदियों में अधिक पानी है, जो मानव बस्ती में प्रवेश कर जनजीवन कष्टकर बना रही है । जिला पुलिस कार्यालय के तथ्यांक अनुसार अभी तक ६३२० घर डूबान में पड़ गया है । पुलिस का कहना है कि बाढ़ में लापत्ता हुए ४ लोगों की खोजी कार्य जारी है ।

