नेपाल में गुरुवार को २७४ लोगों में कोरोना संक्रमण पुष्टि
काठमाडौं ।
नेपाल में गुरुवार को २७४ लोगों में कोरोना संक्रमण पुष्टि की गई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार गत २४ घण्टा में ६ हजार ३ सौ ४ लोगों में किए गए परीक्षण में २७४ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
गुरुवार डिस्चार्ज होने वालों की संख्या २२७ होने की जानकारी मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. जागेश्वर गौतम ने दी। अब तकक डिस्चार्ज होने वालों की संख्या १४ हजार २४८ है ।
हाल सक्रिय संक्रमित की संख्या ५ हजार २२७ होने की जानकारी मन्त्रालय ने दी है ।


