Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिपरौन से जटही तक सड़क चौड़ीकरण के लिए मधुबनी के डी.एम.ने पहल की

 


बुधवार को मधुबनी के युवा तेज तर्रार डी.एम.आनंद शर्मा ने पिपरौन से जटही बोर्डर तक सड़क को चौड़ीकरण हेतु जटही बोर्डर तक स्थलगत निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण हेतु बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग को अनुशंसा हेतु भेजा जायेगा। इससे पहले भी वन लेन जर्जर सड़क को ढलाई कार्य स्वयं देखरेख कर निर्माण करवाया था। जनकपुरधाम से जटही बोर्डर पिपरौन सड़क जनकपुरधाम के लिए लाइफ लाइन है। जानकी मंदिर दर्शन हेतु मधुबनी, दरभंगा,सहरसा,सुपौल, पूर्णिया आदि जिलों के लिए यही सुगम मार्ग हैं वहीं व्यापारिक दृष्टि से भी यह मार्गं काफी महत्वपूर्ण है। नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री विमलेन्द्र निधि के प्रयास से ढल्केवर से जटही तक सिक्स लेन बना हैं। जटही बोर्डर से प्रतिदिन सैकड़ों चार पहिया वाहन तथा बाइक जनकपुरधाम जाती है। सड़क संकीर्ण होने से बस,ट्रक को साइड लेने में दिक्कत होती है। जिसके कारण लंवी जाम लग जाता है। पिपरौन से जटही तक फोर लेन हेतु भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्री गड़कड़ी से नयी दिल्ली में पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि ने मिलकर दो साल पहले लिखित रूप से अवगत करा दिया है। मंत्री ने आश्वासन भी दिया था। लेकिन अभी तक इसका पहल नहीं हो सका है।
जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मधुबनी के डी.एम.श्री आनन्द शर्मा द्वारा किए जा रहे पहल पर प्रसन्नता जाहिर की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *