भारत के सहयोग से बनने वाले विद्यालय का शिलान्यास बाणिज्य महादूत तथा मेयर ने संयुक्त रूप से किया

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।भारत के सहयोग से मधेश प्रदेश के रौतहट जिला के राजदेवी नगरपालिका वार्ड 4में बनने वाले प्राथमिक विद्यालय तथा पुस्तकालय का शिलान्यास बुधवार को भारतीय वाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीणा तथा राजदेवी नगरपालिका के मेयर भिखारी प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया। 2करोड़ 84लाख की लागत से बनने वाली विद्यालय में दो मंजिला भवन में कुल आठ कोठरी का निर्माण होना है। इसके अलावा शौचालय , ट्यूववेल,विद्युतीकरण, कंप्यूटर सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य किये जायेंगे। यह परियोजना उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना अन्तर्गत शुरू किया गया है राजदेवी नगरपालिका मार्फत इसका कार्यान्वयन किया जाना है।
इस अवसर पर बाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीणा ने कहा कि भारत नेपाल को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल ,परिवहन,आई.टी.सेक्टर सहित अन्य क्षेत्रों में मित्रवत सहयोग कर रहा है। मधेश प्रदेश को इसमें ज्यादे प्राथमिकता दी गयी है।
मेयर भिखारी प्रसाद यादव ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से बिद्यालय काआधुनिक भवन तथा पुस्तकालय निर्माण होने से छात्र छात्राओं को अध्ययन में सुबिधा होगी। उन्होंने इस सहयोग के लिए भारत सरकार के प्रति कृतज्ञता जाहिर की।
मेयर की अध्यक्षता में संपन्न शिलान्यास कार्यक्रम में उप मेयर ,बार्ड अध्यक्षगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


