Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओबामा,मार्क ब्लूमबर्ग और अमेजन के सीईओ बीजोस के ट्विटर अकाउंट हैक करने वाला गिरफ्तार

 

 

FBI 'Drive-By' Hacking Warning Just Got Real: Here's How This ...

इस माह के शुरू में प्रमुख नेताओं, सेलिब्रिटी और प्रौद्योगिकी जगत के उद्योगपतियों के ट्विटर अकाउंट हैक करने की साजिश के सरगना रहे और दुनिया भर में लोगों के साथ एक लाख डॉलर से अधिक के ‘बिटक्वॉइन’ का घोटाला करने वाले शख्स की पहचान फ्लोरिडा निवासी एक किशोर के रूप में की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दो अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ग्राहम इवान क्लार्क (17) को शुक्रवार को टम्पा में गिरफ्तार किया गया, जहां हिल्सबोरो स्टेट अटार्नी के कार्यालय में उस पर एक वयस्क के रूप में मुकदमा चलाया जाएगा। वह गंभीर अपराध के 30 आरोपों का सामना कर रहा है। बयान के मुताबिक, हैकिंग से लाभान्वित हुए दो व्यक्तियों –मैसन शेफर्ड (19) और नीमा फजेली (22) को कैलिफोर्निया संघीय अदालत में अलग से आरोपित किया गया है। शेफर्ड ब्रिटेन का जबकि नीमा ओरलैंडो (अमेरिका) निवासी हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

हाल के वर्षों में सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा में सेंध लगाने के सर्वाधिक हाई प्रोफाइल मामलों में शामिल इस प्रकरण के तहत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन के अलावा मार्क ब्लूमबर्ग और अमेजन के सीईओ जेफ बीजोस, माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स और टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क के ट्विटर अकाउंट से फर्जी ट्वीट किए गए थे। साथ ही, केनये वेस्ट और उनकी पत्नी किम कर्दाशियां वेस्ट जैसी सेलिब्रिटी के टि्वटर अकाउंट भी हैक किए गए थे। इन ट्वीट के जरिए एक अनाम ब्रिटक्वाइन पते पर प्रत्येक 1000 डॉलर भेजने पर 2,000 डॉलर देने की पेशकश की गई थी।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन की भारत यात्रा की तैयारी

बिटकॉइन एक आभासी मुद्रा है। यह सिर्फ इंटरनेट पर उपलब्ध होती है और उसी के माध्यम से इसका लेन-देना होता है। ट्विटर ने कहा था कि हैकर ने हमारी अंदरूनी प्रणाली तक पहुंचने के लिए कुछ ट्विटर कर्मचारियों की गोपनीय जानकारी सोशल इंजीनियरिंग और स्मार्टफोन के जरिए हासिल कर अकाउंट का प्रबंधन करने वाले कंपनी के डैशबोर्ड में सेंध लगाई थी। कैरोलिना उत्तरी जिले के अमेरिकी अटार्नी डेविड एल एंडरसन ने कहा, ”आपराधिक हैकर समुदाय में यह झूठी मान्यता है कि इस ट्विटर हैक जैसे हमले को अंजाम देकर वे बच निकलेंगे और उन्हें अपने इस अपराध के लिए कोई अंजाम नहीं भुगतना पड़ेगा। ऐसा नहीं होगा।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *