नेकपा के स्कूल में जसपा का प्रशिक्षण
५ अगस्त, काठमांडू । तत्कालिन समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल बीच एकीकरण होकर जनता समाजवादी पार्टी नेपाल का गठन हुआ जिसका आज ११ बजे से प्रशिक्षण शुरु होने जा रहा है ।
नव गठित जसपा नेपाल का प्रथम प्रशिक्षण नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के स्कुलिङ विभाग के सभाहाल में होने जा रहा है । बालकुमारी स्थित तुलसीलाल आमात्य प्रतिष्ठान के सभाकक्ष में जसपा का प्रशिक्षण हो रहा है । नेकपा का स्कुलिङ विभाग तथा विदेश विभाग का कार्यालय उसी प्रतिष्ठान में अवस्थित हे । स्कूल विभाग द्वारा वहीं से पार्टी का प्रशिक्षण सञ्चालन होता है ।
इससे पहले जसपा नेपाल का प्रशिक्षण पार्टी कार्यालय बालकुमारी में ही होने की बात हुई थी परन्तु पार्टी की ५१ सदस्य कार्यकारिणी समिति की बैठक समाजिक दुरी कायम कर बैठाने के लिये वहां जगह का आभाव देखा गया इसलिये तुलसीलाल अमात्य प्रतिष्ठान में उक्त कार्यक्रम किया जा रहा है ।
प्रतिष्ठान श्रोत ने जानकारी दी कि पार्टी की भातृ संगठनों को कोई कार्यक्रम करने के लिए चार हजार और पार्टी बाहर के लिए ८ हजार रुपैया ले रहा है । उसी क्रम में जसपा नेपाल भी दिन का ८ हजार देकर प्रतिष्ठान में कार्यक्रम कर रहा है ।

