पर्सा में कोरोना संक्रमण से एक युवती की मृत्यु
५ अगस्त, वीरगन्ज । पर्सा में कोरोना संक्रमण के कारण एक युवती की मृत्यु हुई है । पर्सा जिला के पोखरीया नगरपालिका वडा नम्बर ८ की एक १८ वर्षीय युवती जो फिलहाल वडा नम्बर ९ बरवा गाँउ स्थित मामाघर में रह रही थी । उस युवती का कोरोना संक्रमण से नारायणी अस्पताल में मृत्यु हुई है ।
नारायणी अस्पताल का मेसु डाक्टर मदन उपाध्याय ने जानकारी दी कि उस युवती का निधन सोमवार रात हुआ पर उसका कोरोना परीक्षण रिपोर्ट मंगलवार रात को आया जो पोजेटिव है ।
डाक्टर उपाध्याय ने बताया कि सोमवार बुखार और डाइरिया होने के बाद उसे एम्बुलेन्स में रखकर उपचार के लिये वीरगन्ज नेशनल मेडिकल कलेज ले जाया जा रहा था परन्तु रास्ता में ही उस युवती का निधन हो गया ।
मेसु उपाध्याय ने बताया कि सोमवार रात को स्वाब संकलन कर पीसीआर परिक्षण के लिये नारायणी अस्पताल के प्रयोगशाला में भेजा गया था । मंगलवार रात प्रयोगशाला ने मृतक रिपोर्ट पोजेटिव दिया

