बाबा गणिनाथ गोविन्द की पूजा भादौ20(5सितंवर)को, तैयारी शुरू
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के पलवैया स्थान से विख्यात बाबा गणिनाथ गोविन्द महाराज की पूजा जनकपुरधाम बार्ड 23स्थित बेला दूधमती नदी के किनारे गणिनाथ गोविन्द मंदिर में भादो20गते(4सितंबर)को पूर्व बर्ष की भांति इस बार भी भव्यता के साथ मनाने हेतु गोविन्द सेवा समिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र साह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुयी। जिसमें बिधि विधान से पूजा संपन्न कराने,बाहर से आये श्रद्धालु को निशुल्क भोजन तथा आवास की व्यवस्था,मेला में सुरक्षा सहित कई विंदुओं पर चर्चा हुयी।इस बैठक में गोविन्द सेवा समिति के उपाध्यक्ष सुजीत कुमार साह, सचिव कैलाश साह सच सचिव ई.मुकेश साह, कोषाध्यक्ष उमेश साह , सलाहकार प्रा.रमेश कुमार साह, अजय कुमार साह, कृष्ण देव साह, सदस्य डॉ.शंभू प्रसाद साह सहित अन्य सदस्य तथा आम लोगों की सहभागिता थी।

