विद्यालय भवन के नवनिर्मित भवन का मेयर ने किया उद्घाटन

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 7में अवस्थित राम जानकी माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन रविवार को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा जनकपुरधाम उप महानगरपालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, सौन्दर्यीकरण तथा स्वच्छता आदि क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ काम कर रहा रहा है।जानकी नगर अवस्थित राम जानकी माध्यमिक विद्यालय माध्यमिक विद्यालय में नये रूम बनने से छात्र को पढाई में सुगम होगा। बार्ड सात के बार्ड अध्यक्ष नीरज कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न इस उद्घाटन कार्यक्रम में शिक्षा शाखा प्रमुख अंजू पांडे,ई.शंभू साह,जीवछ साह बार्ड सदस्या फूल कुमारी महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

