Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गण प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक सहित २२ लोगों ने किया रक्तदान

 

नेपालगन्ज (बाँके) । बाँके जिला के नेपालगन्ज में नेपाल प्रहरी बिशेष सुरक्षा गण नेपालगन्ज बाँके के आयोजन में श्रावण २५ गते सोमवार दो महिला सहित २२ लोगों ने किया रक्तदान ।

बाँके जिला के नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.१ सुर्खेतरोड नेपालगन्ज स्थित नेपाल प्रहरी बिशेष सुरक्षा गणद्वारा आयोजन किया गया रक्तदान कार्यक्रम में दो महिला सुरक्षाकर्मी सहित २२ सुरक्षार्मीद्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया ।

आयोजित वह रक्तदान कार्यक्रम में प्रहरी नायब निरीक्षक सुनिल थापाद्वारा सञ्चालित कार्यक्रम में नेपाल प्रहरी बिशेष सुरक्षा गण नेपालगन्ज बाँके प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक रुगम बहादुर कुवँर ने रक्त सञ्चार इकाई केन्द्र खजुरा के प्रमुख होमराज गिरी को खून संकलन करनेवाली पाकेट हस्तान्तरण करके कार्यक्रम  उद्घाटन किया ।

यह भी पढें   माइतीघर में एक महिला ने खुद को आग लगाई

आयोजित वह रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल प्रहरी बिशेष सुरक्षा गण नेपालगन्ज बाँके के प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक रुगम बहादुर कुवँर, प्रहरी निरीक्षक सीताराम बिष्ट, वरिष्ठ प्रहरी नायब निरीक्षक कपिलराज शर्मा, अमर सिंह, सुनिल श्रेष्ठ, शेर बहादुर बिश्वकर्मा, चन्द्र बहादुर राना, सालिकराम गुरुङ्ग, गिर बहादुर घर्तीमगर, अमर बहादुर सुनार, गणेश सुनार, पिताम्बर पौडेल, बिष्णु नायक क्षेत्री, ओम प्रकाश राना, सुदन खडका, चन्द्र डाँगी, सुजन चलाउने, टोप बहादुर बिक, भावना योगी, सुशीला सार्की, बिराज चौधरी और दुर्गा भुषाल लगायत २२ लोगों ने रक्तदान किया ।

यह भी पढें   राजबिराज घटना – अस्पताल ने अपने ६ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

वह रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा सञ्चालित रक्त सञ्चार ईकाई केन्द्र खजुरा के प्रमुख होमराज गिरी, सुनिल रत्गैया, सुनिल पुलामी थापा, बैकुण्ठ रेग्मी और बीरेन्द्र योगी ने प्राविधिक में सहयोग किया ।

वह रक्तदान कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले सुरक्षाकर्मी को नेपाल प्रहरी बिशेष सुरक्षा गण नेपालगन्ज बाँके के प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक रुगम बहादुर कुवँर और रक्त सञ्चार ईकाई केन्द्र खजुरा के प्रमुख होमराज गिरी ने रक्तदाताओं को  प्रमाणपत्र प्रदान किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com