राम भक्तों का सपना हुआ साकार जय जयकारे के बीच रखी गई आधारशिला
भगवान श्रीराम ने अभिजीत मुहूर्त में जन्म लिया था और आज उसी मुहूर्त में आज मंदिर के लिए भूमिपूजन किया गया । करोडों रामभक्त का सपना हुआ साकार रखी गई आधारशिला । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की, उसके बाद रामलला के दर्शन किए। इससे पहले सीएम योगी और राज्यपाल ने पीएम मोदी का स्वागत किया है। वहीं, राम मंदिर पूजन लिए अयोध्या सज-धजकर तैयार है। भगवान रामलला को रत्न जड़ित हरे रंग के वस्त्र पहनाकर तैयार किया गया है। अयोध्या में हर तरफ उल्लास नजर आ रहा है।
रामनगरी अयोध्या में यह रामकथा का नया अध्याय है, 492 वर्ष तक चली संघर्ष-कथा का अपना ‘उत्तरकांड’ है। अपनी माटी, अपने ही आंगन में ठीहा पाने को रामलला पांच सदी तक प्रतीक्षा करते रहे तो रामभक्तों की ‘अग्निपरीक्षा’ भी आज पूरी हुई ।

