रामजन्मभूमि पूजन पर विश्व हिन्दु महासंघ नेपाल द्वारा हर्ष व्यक्त
सनातन धर्म हिन्दु ॐकार परिवार विश्व हिन्दू महासंघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए रामजन्म भूमि पूजन पर हर्ष और उल्लास व्यक्त किया है और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्री रामचन्द्र के जन्मस्थल धार्मिक तथा आध्यात्मिक नगरी भारत के अयोध्या मे आज श्रीराम मन्दिर भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम भारत के प्रधानमन्त्री सम्माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों से सु–सम्पन्न होने पर हम सभी संसारभर के सनातन धर्म हिन्दु ॐकार परिवार हर्षित एवं उत्साहित हैं। भगवान् रामचन्द्र को वैदिक सनातनी हिन्दु धार्मावलम्बी मर्यादा पुरुषोत्तम मानते हैं, तसर्थ अयोध्या मे निर्माण होने जा रहे श्रीराम मन्दिर संसार भर के हिन्दूओं के आस्था एवं धार्मिक तीर्थस्थल होने की हमे अटल आस्था और विश्वास है । वैदिक सनातन हिन्दु धर्म से निर्मित हमारे आध्यात्मिक एवं धार्मिक सम्बन्ध कोई भी भौगोलिक एवं राजनीतिक नक्सा से उपर रहे तथ्य को हम नेपालियों भी आज के इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दिन में गौरवान्वित महसुस कर रहे हैं । भूमिपूजन के इस पावन अवसर मे विगत लम्बा समय से रामजन्मभूमि अयोध्या के निम्ती संघर्ष करते आरहे समस्त सन्त, महन्त, धार्मिक समाज सम्पूर्ण मे हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन करते हैं, आज के इस पावन एवं ऐतिहासिक दिन से नेपाल को हिन्दू अधिराज्य पुनःस्थापना करने के निम्ति संसार भरके ॐकार परिवारको प्रेरणा प्रदान होँ, इसी आशा और विश्वास के साथ मित्रराष्ट्र भारत के सम्माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमन्त्री गोरक्ष पीठाधिश्वर महन्त योगी आदित्यनाथ जी महाराजप्रति हार्दिक बधाई एवं शुभकामना व्यक्त करते हैँ । महासचिव अस्मिता भण्डारी

