Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम को अन्तरमन में भी बिठलाना है : इन्दु तोदी

 

*राम को अन्तरमन में भी बिठलाना है*

लो बड़े यत्न से किया स्थापित निज भुवन में जिस राम को
उस राम को हे मन ! अब नीज अन्तरमन में भी बिठलाना है।
जैसे खुशी मनाई राम के घर आने पर
भाईको घर लाकर भी खुशियाँ अपार मनाना है।
जैसे जगाई आस्था प्रभु कै लिए
वैसी मातपिता के लिए भी जगाकर
राम के पदचिन्हों पर चले जाना है।
खुश हो जाएँ हर किसी के खुश होने पर
तो सफल राम का आ जाना है ।
नेह दीप की दीवाली हर रोज मनालो
तो भाई बन्धु मेरे उन राम जी की मूरत में
खूद ब खूद प्राण प्रतिष्ठित हो जाना है।
तैयारी की जिस उत्साह से राम बुलाने की
उसी तैयारी से उन के आदर्शों को भी साथ में ले आना है।
बहुत दूर नही निकलें हैं अभी हम आओ लौट घर चलें जाना है।
सीता के त्याग प्रेम तप की कहानी एकबार फिर से दोहराना है।
जैसा तेज होगा सीताराम की छवी का निज धरा में विराजकर
वैसा ही तेज पूण्य प्रताप सम्पूर्ण धरा पे हे भाई अब फैलाना है ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री राहत कोष में 18.37 अरब रुपये जमा
इन्दु तोदी, धरान, नेपाल |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com