Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में एक नई संक्रामक बीमारी से सात लोगों की मौत और 60 लोग बीमार

 

बीजिंग, पीटीआइ।

वुहान से शुरू हुए कोरोना संक्रमण से अभी पूरी दुनिया जूझ ही रही है कि चीन में एक नई संक्रामक बीमारी ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। इस संक्रमण से चीन में सात लोगों की मौत हो चुकी है और 60 लोग बीमार हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने बुधवार को आशंका जताई है कि यह संक्रमण इंसानों के बीच फैल सकता है। पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में पिछले छह महीने के दौरान एसएफटीएस वायरस से 37 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। पूर्वी चीन के अन्हुई प्रांत में भी 23 लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आई है।

यह भी पढें   देवानगंज से उठी चेतावनी: संवाद या ध्रुवीकरण ? : सन्तोष मेहता

एसएफटीएस वायरस से संक्रमित जियांग्सू की राजधानी नानजियांग की एक महिला को शुरू में खांसी व बुखार के लक्षण दिखाई दिए थे। एक महीने के इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, इस वायरस से अन्हुई और झेजियांग प्रांत में कम से कम सात लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, एसएफटीएस वायरस नया नहीं है। चीन में पहली बार वर्ष 2011 में इसका पता चला था। वायरोलोजिस्ट का मानना है कि यह संक्रमण पशुओं के शरीर पर चिपकने वाले कीड़े (टिक) से मनुष्य में फैल सकता है। इसके बाद मानव जाति में संक्रमण का प्रसार हो सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com