६१ प्रतिशत उद्योग बन्द, पुनः लकडाउन हुआ तो सारे उद्योग बन्द हो जायेंगेः राष्ट्र बैंक
६ अगस्त, काठमांडू । एक अध्ययन द्वारा बताया गया है लकडाउन के कारण ६१ प्रतिशत उद्योग पूर्णरुपेण बन्द हो गया है । इस अवधि के बीच ४ प्रतिशत उद्योग व्यवसाय पूर्ण रुप में सन्चालन में है । इसी प्रकार ३५ प्रतिशत उद्योग और व्यावसाय आंशिक रुप में सन्चालित है ।
नेपाल राष्ट्र बैंक के अध्ययन अनुसार इस प्रकार उद्योग धन्धा बन्द होने का कारण लकडाउन ही है जिससे विभिन्न उद्योगों के अर्थतन्त्र को प्रभावित किया है ।
शिक्षा, होटल तथा रेष्टुरेन्ट, रियल स्टेट, भाडा तथा व्यावसायिक क्रियाकलापें और यातायात तथा भण्डारण क्षेत्र में भी घरबन्दी से अधिक असर पडा है । लकडाउन अवधि में बडे तथा मध्यम उद्योग व्यवसाय के तुलना में लघु उद्योग धन्धा तथा खुदरा व्यापार अत्यधिक प्रभावित हुआ है ।
नेपाल राष्ट्र बैंक ने बताया कि कोरोना वाइरस संक्रमण के कारण लकडाउन यथावत रहा तो सारे उद्योग व्यवसाय बन्द हो जायेगा ।
नेपाल राष्ट्र बैंक ने कहा कि अगर अब पुनः लकडाउन हुआ तो उद्योग व्यवसाय चौपट हो जायेगा ।

