Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माता–पिता के नाम सु–ससाइड नोट लिख कर एक युवती ने की आत्महत्या

 

६ अगस्त, काठमांडू । प्रहरी अनुसन्धान से पता चला है कि बुधबार विराटनगर स्थित एक बैंक के शाखा कार्यालय में कार्यरत एक युवती ने विष सेवन कर आत्महत्या की है । जिला प्रहरी कार्यालय मोरंग का प्रवक्ता डीएसपी मानबहादुर राई ने जानकारी दी कि विराटनगर महानगरपालिका–८ सहयोगी टोल की सनाज खतिवडा ने विष सेवन कर आत्महत्या की है । राई ने बताया कि विष पिकर घायल अवस्था में बरामद होने के बाद उसे नोबेल शिक्षण अस्पताल ले जाया गया परन्तु उपचार के क्रम में ही उसकी मृत्यु हो गई ।
आत्महत्या करने से पहले खतिवडा ने एक सुसाइड नोट लिखी है जो पुलिस को प्राप्त हआ है । डीएसपी राई ने बताया कि सुसाइड नोट में माता पिता को सम्बोधन कर लिखा गया है कि मैं खुद से अपने ही कारण आत्महत्या की रास्ता चुनी हूं, मेरे मरने में किसी का भी दोष नहीं है । उस पत्र में लिखा है कि बैंक में अपने पिता के नाम से २० लाख रुपैया भी जमा कर दी हूं । इसी प्रकार उसने यह भी लिखा है कि विभिन्न बैंक तथा वित्तिय संस्था में मेरा शेयर भी है ।
बुधवार को युवती शौचालय के अन्दर बेहोस अवस्था में थी जिसे बैंक का एक कर्मचारी ने देखा था । पास में ही जहर का डिब्बा भी था और दाहिने हाथ के नशा को ब्लेड से भी काटी थी । एम्बुलेन्स बुलाकर अस्पताल भेजा गया था । खतिवडा का शव पोष्टमार्टम के लिए कोशी अस्पताल भेजा गया है । प्रहरी की अनुसन्धान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *