संघीय संसद् के प्रवक्ता डा. पाण्डे भी कोरोना वायरस से संक्रमित
काठमांडू, ६ अगस्त । संघीय संसद् के प्रवक्ता डा. रोजनाथ पाण्डे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं । पाण्डे स्वयम् ने इस बात को स्वीकार किया है । संघीय संसद् सार्वजनिक लेखा समिति के सांसद् प्रदीप यादव और डा. पाण्डे दो हफ्ता पहले बन व्यवस्थापन अनुगमन के लिए सूदुरपश्चिम गए थे ।
जब सांसद् यादव मे कोरोना पुष्टी हुई तो डा. पाण्डे तथा सचिवालय में कार्यरत अन्य ८ कर्मचारियों में भी कोरोना परीक्षण किया गया था । परीक्षण में उनको रिपोर्ट पोजिट आया है ।

