३६० नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, उसमें से ८६ काठमांडू उपत्यका के, जो आज तक के ही सब से अधिक है
काठमांडू, ६ अगस्त । नेपाल में पिछले २४ घंटों की अवधि में ३६० नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । इसमें से ७६ संक्रमित काठमांडू उपत्यका के हैं । यह संख्या काठमांडू उपत्यका के लिए आज तक के ही सबसे अधिक है । बिहीबार आयोजित मीडिया ब्रिफिङ में स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. जागेश्वर गौतम ने इस बात को पुष्टी की है ।
डा. गौतम के अनुसार पिछले २४ घंटों की अवधि में कूल ६ हजार ६२२ व्यक्तियों में कोरोना परीक्षण की गई थी । उनमें से ३६० व्यक्ति में कोरोना पाया गया है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या २१७५० पहुँच गई है । इसमें से सक्रिय संक्रमितों की संख्या ६२२९ है ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में २३३ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस भी हो गए हैं । मन्त्रालय के अनुसार काठमांडू उपत्यका में मिले ८६ संक्रमितों में से ७६ काठमांडू, ९ ललितपुर और १ भक्तपुर के हैं ।

