Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस ने की क्रियाशील सदस्यों की संख्या १० लाख बनाने का निर्णय

 

काठमांडू, ६ अगस्त । नेपाली कांग्रेस ने निर्णय किया है कि अब पार्टी में क्रियाशील सदस्यों की संख्या १० लाख बनाया जाएगा । बिहीबार पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा निवास बुढानिलकण्ड में सम्पन्न पार्टी पदाधिकारी बैठक ने यह निर्णय किया है । स्मरणीय है, आज के दिन नेपाली कांग्रेस में क्रियाशील सदस्यों की संख्या ४९८४७६ लाख है ।
इससे पहले नेपाली कांग्रेस ने निर्णय किया था कि पार्टी क्रियाशील सदस्यता ५० प्रतिशत से वृद्धि की जाएगी । लेकिन आज सम्पन्न पदाधिकारी बैठक ने उक्त निर्णय में करेक्सन करते हुए सत–प्रतिशत क्रियाशील सदस्यता बढाने के लिए निर्णय किया है ।
बैठक में सभापति देउवा के अलवा वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल, उसभापति द्वय विमलेन्द्र निधि और विजयकुमार गच्छदार, महामन्त्री द्वय शशांक कोइराला और पूर्णबहादुर खड्का, सह–महामन्त्री प्रकाशशण महत, कोषाध्यक्ष सीतादेवी यादव, पूर्व महामन्त्री द्वय प्रकाशमान सिंह और कृष्णप्रसाद सिटौला, नेता गोपानमान श्रेष्ठ, अर्जुननरसिंह केसी रामशरण महत और प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *