आज दिन भर और रात में भी बारिश की संभावना
काठमांडू, ७ अगस्त । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने कहा है कि आज देश के अधिकांश भू–भाग में बारिश होने की संभावना है । महाशाखा के अनुसार आज सुबह से ही देश के विभिन्न भू–भाग में सामान्य बारिश जारी है, जो देर रात तक जारी रहने की संभावना है ।
विशेषतः प्रदेश नं. १, प्रदेश नं. २, गण्डकी प्रदेश, प्रदेश नं. ५, सुदुरपश्चिम प्रदेशों की अधिकांश क्षेत्र में बारिश हो रही है । महाशाखा के मौसमविद् समिर श्रेष्ठ के अनुसार हाल मनसुन की न्यूनचापीय रेखा नेपाल की दक्षिण सीमा में है, जिसके चलते सामान्य वारिश की संभावना है । श्रेष्ठ ने यह भी कहा है कि कुछ क्षेत्रों में मध्यम और भारी बारिश होने की संभावना भी है ।

