Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जबर्दस्ती यौन व्यवसाय में लगानेवाल एक व्यक्ति गिरफ्तार

 

७ अगस्त, धनगढी । युवतियों को जबर्दस्ती यौन व्यवसाय में लगाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ली है । ईलाका प्रहरी कार्यालय मालाखेती से ड्युटीरत प्रहरी टोली ने कृष्णपुर नगरपालिका–१ के २८ वर्षीय हर्ककहादुर बोहरा जो फिलहाल गोदावरी नगरपालिका–२ में रह रहा था उसे पुलिस ने गिरफ्तार की है ।
बोहरा ने धनगढी के २ पीडितों को काठमांडू से काम लगा देने के बहाने बहला फुसलाकर अत्तरिया स्थित बोहरा होटल बुलाया था । परन्तु वह डर त्रास दिखाकर उन युवतियों से होटल में आने वालो ग्राहकों के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिये कहा ।
जिला प्रहरी कार्यालय कैलाली का सहायक प्रवतmा एवम् प्रहरी निरीक्षक हिक्मतबहादुर थापा ने जानकारी दी कि बोहरा उन पीडितों को होटल के अलावा अन्य स्थानों में भी यौन कार्य के लिये भेजने लगा था इसी सूचना के आधार पर बोहरा को गिरफ्तार किया गया ।
थापा ने जानकारी दी कि उक्त सूचना के आभार पर मानव बेचने तथा ओसार पोसार मुद्दा के अन्तर्गत कैलाली जिला अदालत से ५ दिन का समय लेकर अनुसन्धान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com