सुशांत सिंह केस : सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में फिर से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने बिहार पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। वहीं, सीबीआई बिहार पुलिस के संपर्क में है। सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज दर्ज किया है। इन छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में आज सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी थी। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि जांच एजेंसी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में बिहार पुलिस के संपर्क में है।


