Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केरल करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसला 14 लोगों की मौत और 123 लोग घायल

 

केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसल गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस से मिली जानकारी के अनुसार दुबई से आ रहे इस विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत 191 यात्री सवार थे। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। विमान में सवार यात्रियों में 128 पुरुष, 46 महिलाएं और 10 बच्चे थे।

समाचार एजेंसी एएनआई ने मलप्पुरम पुलिस अधीक्षक के हवाले से बताया है कि हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है और 123 लोग घायल हुए हैं। हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री के बयान को रिकॉर्ड से हटाने की मांग पर फैसला कब होगा –श्रम संस्कृति का सवाल

कोंडोट्टी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की दुबई-कालीकट उड़ान (IX-1344) शुक्रवार की शाम 7.45 बजे लैंडिंग करते वक्त फिसल गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा बारिश की वजह से रनवे गीला होने के चलते हुआ। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया है।

फिसलने के बाद विमान करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि कोझिकोड का हवाई अड्डा भौगोलिक रूप से ‘टेबल टॉप’ है, मतलब हवाई पट्टी के इर्द-गिर्द खाई है। इसी कारण रनवे पर फिसलने के बाद विमान खाई में जा गिरा और दो टुकड़ों में टूट गया।

यह भी पढें   अपनी ही सरकार खुद न गिराऐं – ध्रुवराज राई

बारिश और कम दृश्यता के चलते हुआ हादसा
डीजीसीए से मिली जानकारी के अनुसार विमान ने रनवे संख्या 10 पर लैंडिंग की थी। जिसके बाद विमान फिसल गया और खाई में गिर गया। खाई में गिरने के बाद विमान के दो टुकड़े हो गए। डीजीसीए ने बताया कि लैंडिंग के समय भारी बारिश हो रही थी और दृश्यता 2000 मीटर थी। यह विमान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारत आ रहा था।

यह भी पढें   कप्तान स्मित मच्छार सम्मानित होंगे ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा अवार्ड’ से

बचाव एवं राहत कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के दल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि पुलिस और अन्य बलों को तत्काल कार्रवाई को कहा गया है। अधिकारियों को बचाव और चिकित्सकीय मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री एसी मोइदीन बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com