Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपन्देही कार दुर्घटना में तीन की मृत्यु, एक घायल

 

बुटवल ।

रुपन्देही में कार दुर्घटना में चालकसहित ३ लोगों की मृत्यु हो गई है। एक व्यक्ति घायल है ।

लु २ च ६७५६ नम्बर की कार दुर्घटना होने से चालक रुपन्देही के ओमसतिया गाउँपालिका–४ बालापुर के २६ वर्षीय देवेन्द्र चौधरी सहित तीन लोगों की मृत्यु हुई है ।

मृतक अन्य दो की पहचान नही होने की जानकारी प्रदेश ट्राफिक प्रहरी कार्यालय बुटवल ने दी है ।

दुर्घटना में भैरहवा के ३० वर्षीय अनिल यादव घायल हैं ।

यह भी पढें   दोहरी नागरिकता प्रकरण में एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

परासी से भैरहवा जाने के क्रम में कार बीती रात अनियन्त्रित हो कर सडक से १० मीटर नीचे गिर गई थी । सभी गम्भीर घायल हो गए थे उन्हें   उपचार के लिए  भिम अस्पताल भैरहवा पहुँचाया गया जहाँ उपचार के क्रम में तीन की मौत हो गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *