काठमांडू में गहना पोखरी–हाडीगांव क्षेत्र शील, जहां हैं अधिक कोरोना संक्रमित
काठमांडू, ८ अगस्त । काठमांडू स्थित गहना पोखरी–हांडीगांव क्षेत्र शील किया गया है । यहां एक ही टोल में ८ व्यक्ति में कोरोना पाए जाने के कारण काठमांडू महानगरपालिका यह निर्णय किया है । यह क्षेत्र महानगरपालिका वार्ड नं. ५ के अन्दर पड़ता है ।
महानगरपालिका के परामर्श में वार्डस्तरीय निर्णय से यह क्षेत्र शील किया गया है । प्राप्त सूचना अनुसार संक्रमितों में अधिकांश नेपाल पुलिस और पुलिस के घरवाले और स्थानीयबासी हैं । वार्ड नं. ५ के वार्ड अध्यक्ष रमेश डंगोल ने कहा है कि गत बिहीबार यहां एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई थी, एक हफ्ता के भीतर ही शुक्रबार ५ व्यक्ति में कोरोना पुष्टी हो गई ।

