पर्सा बहुदरमाई नगरपालिका के मेयर भी कोरोना वायरस से संक्रमित

वीरगंज, ८ अगस्त । पर्सा जिला स्थित बहुदरमाई नगरपालिका के मेयर नितेन्द्र प्रसाद साह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं । साह के साथ यहां ५५ व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । नारायणी अस्पताल स्थित प्रयोगशाला में की गई परीक्षण के दौरान उन लोगों में कोरोना पाया गया है ।
संक्रमित कूल ५५ में से ८ महिलाएं है और बहुदरमाई नगरपालिका निवासी २५ व्यक्ति हैं । कूल संक्रमितों में ३ बारा जिला के और १ सर्लाही जिला के भी हैं । शुक्रबार मरनेवाले वीरगंज–३ छपकैया निवासी ७४ वर्षीय वृद्ध भी संक्रमितों की सूची में हैं ।
इसीतरह नेपाली सेना चण्डी प्रसाद गण में कार्यरत ३२ वर्षीय नेपाली सेना के जवान, नारायणी अस्पताल में स्थित ल्याब में कार्यरत ३१ वर्षीय पुरुष, दुगड ग्रुप में कार्यरत कर्मचारी आदि व्यक्तियों में संक्रमण दिखाई दी है ।

