५८ देशों से ४५ हजार से अधिक व्यक्तियों कि उद्धार

काठमांडू, ८ अगस्त । कोभीड–१९ वायरस द्वारा सिर्जित परिस्थितियों के कारण विभिन्न देशों में फसे ४५ हजार से भी अधिक व्यक्तियों की उद्धार सरकार ने की है । प्राप्त सूचना अनुसार अभी तक ५८ देशों से ४५६६२ नेपाली नागरिकों को उद्धार की गई है ।
सबसे अधिक संयुक्त अरब इमिरेट्स के हैं, जहां से १२०२५ नेपाली को नेपाल लाया गया है । इसीतरह साउदी अरेबिया से ६५८२, मलेसिया से ६४६४, कुवेत से ६३२०, कतार से ४७१८ नागरिकों को उद्धार की गई है । सबसे कम इरान, आर्मिनिया और चेक गणतन्त्र के हैं, जहां से २–२ नेपाली नागरिकों को नेपाल लाया गया ।
प्रदेशगत संख्या विवरण अनुसार प्रदेश नं. १ के ९४१८, प्रदेश नं. २ के ७३५६, बागमती प्रदेश के १२५७०, गण्डकी प्रदेश के ५७८२, प्रदेश नं. ५ के ७४७९, कर्णाली प्रदेश के १०२६ और सुदूरपश्चिम प्रदेश के ११६८ व्यक्तियों को उद्धार की गई है । उद्धार किए गए कूल संख्या में १५१ व्यक्तियों की शव भी है, जो संयुक्त अरब इमिरेट्स (दुबई) से लाया गया है ।

