कोरोना से मरनेवालों की संख्या ७३ पहुँच गई, संक्रमितों की संख्या में ३७८ से बढ़ोत्तरी
काठमांडू, ८ अगस्त । पिछले २४ घंटों में नेपाल में ३७८ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई । उसमें से काठमांडू उपत्यका में रहनेवाले ६२ व्यक्ति हैं । इसीतरह कोरोना से मरनेवालों की संख्या में भी वृद्धि हुई है । पिछली बार ३ संक्रमितों की मृत्यु हुई है । नयां मृतकों के साथ मरनेवालों की कूल संख्या ७३ पहुँच गई है ।
मरनेवाले नयां ३ व्यक्ति पर्सा जिला के ७४ वर्षीय पुरुष, मोरङ के ५८ वर्षीय पुरुष और काठमांडू टोखा निवासी ४१ वर्षीया महिला है । शनिबार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. जागेश्वर गौतम ने इस बात को पुष्टी की है ।
इसीतरह पिछली बार काठमांडू में ५६, ललितपुर में ३ और भक्तपुर में ३ नयां व्यक्ति में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या २२५९२ पहुँच गई है । इसीतरह पिछले २४ घंटों में ४९९ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस हो गए हैं । मन्त्रालय के अनुसार आज के दिन सक्रिय संक्रमितों की संख्या ६२०६ है ।

